फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज ने तरेरी आंख, घरों में दुबके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। मंगलवार को पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक लोगों को पसीना छूटता रहा। सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति रही। जरूरत पर ही लोग घर से निकले। दोपहर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह नौ बजने के बाद भीषण गर्मी के अहसास ने लोगों को परेशान कर दिया। पंखे की हवा गर्म लगने लगी। शाम को मौसम में थोड़ी ठंडक होने पर महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने बाजार में खरीदारी की।
विज्ञापन

जीटी रोड समेत लिंक रोड पर सन्नाटा रहा
दोपहर में आसमान से आग बरसने लगी। तपिश से बचने के लिए कम लोग ही दोपहर में घर से निकले। इससे जीटी रोड समेत शहर को जाने वाले मार्ग, मकरंदनगर, गोल कुआं समेत कई जगह भीड़ नदारद रही। सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें