फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूख गए एक्सप्रेसवे की ग्रीन बेल्ट में लगे पौधे, न तो नियमित पानी मिला, न ही मवेशियों से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम हुए

विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की ग्रीन बेल्ट के सूखे पौधे । - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। देखरेख न होने से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की ग्रीन बेेल्ट में लगे पौधे सूख गए हैं। इससे पर्यावरण को बचाने की कवायद फेल होती नजर आ रही है। वजह साफ है कि इन पौधों को न तो नियमित पानी मिला और न ही मवेशियों से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार्यदायी संस्था की ओर से पिछले साल वन महोत्सव के दौरान पांच लाख पौधे लगाए गए थे। अभियान में मोटी रकम खर्च हुई थी। इन्हें ग्रीन बेल्ट में रोपा गया था। लापरवाही के चलते गोवा, सकहरनी, ढिपारा, बिचपुर्वा, भवनियापुर गांव के सामने से लेकर मछैया अंडरपास सहित छह किलोमीटर लंबाई के दायरे में ग्रीन बेल्ट के दोनों ओर जगह-जगह पौधे सूख गए हैं। कई पौधों को मवेशियों ने निवाला बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें