फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भट्ठा लूट कांड में आरोपी सोमू पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गैंगस्टर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव व नीलू यादव का प्रमुख सहयोगी शिवम दुबे उर्फ सोमू को पुलिस ने मंगलवार की देर रात धर दबोचा। सदर कोतवाली में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया गया कि कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे खत्म होते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सोमू तीन साल पहले भट्ठा लूट कांड में नवाब सिंह का सहयोगी था। वह फरार चल रहा था। बाद में कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लेकर वह खुलेआम घूम रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर के मोहल्ला यूसुफपुर भगवान निवासी शिवम दुबे उर्फ सोमू गैंगस्टर नवाब सिंह यादव व नीलू का दाहिना हाथ है और उनके हर आपराधिक कृत्यों में संलिप्त है। तीन साल पहले उसने नवाब सिंह यादव के साथ देवधरापुर गांव में ईंट-भट्ठे पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। भट्ठा मालिक विशाल यादव ने सदर कोतवाली में उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि साेमू पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। बाद में वह हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले आया और शहर में खुलेआम घूमने लगा।
पुलिस को देर शाम जैसे ही पता चला कि कोर्ट से स्टे की अवधि समाप्त हो गई है तो सदर कोतवाल ने देर रात उसे पकड़ लिया। सोमू को कोतवाली लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमू भट्ठा लूटकांड समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित है। वह गिरफ्तारी पर स्टे की बात कह रहा है, जिस पर उससे कोर्ट का ऑर्डर मांगा गया है। यदि कोई अभिलेख नहीं हैं तो बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें