कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में फरियादियों ने सात शिकायतें दर्ज कराईं। कोतवाल ने संबंधित चौकी प्रभारियों को मामलों की जांच कराने के निर्देश दिए।
कोतवाल खलीक अहमद की मौजूदगीमें आयोजित थाना दिवस में सात शिकायतों को दर्ज किया गया। इसमें ग्राम मुइया नगला लोधपुर के ग्रीशचंद्र की पत्नी रामनंदनी ने अपने जेठ और देवर के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया। ग्राम बरूआ सबलपुर मिघौली के जितेंद्र कुमार पुत्र मेवालाल ने मारपीट की शिकायत की।
ग्राम भरौली की रामलली पत्नी उपदेश ने सास, ससुर और पति के खिलाफ मारपीट करने का शिकायती पत्र दिया। ग्राम लक्षीराम नगला निवासी सतीशचंद्र ने गांव के ही दबंगों पर रास्ता रोके जाने की शिकायत दर्ज कराई। नगर के मोहल्ला सैयदबाड़ा के नियार खां पुत्र मेहरवान खां ने मदरसा का निर्माण कार्य शुरू होने से शांतिभंग होने की आशंका जताई है।
सिकंदरपुर निगोह के उपदेश कुमार पुत्र देवीदयाल ने जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत की। ग्राम नंदपुर (नौली) के विशंभरदयाल पुत्र सियाराम ने ट्रैक्टर की टक्कर से घायल किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है।
चार शिकायतों का निस्तारण
थाना तालग्राम परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें रामगंज गुरसहायगंज के सुघर सिंह पुत्र महेश्वर सिंह ने अपनी बैनामा की जमीन पर कब्जा दिलाए जाने की मांग उठाई। सलेमपुर निवासी रामसनेही पुत्र रूकुम सिंह ने अकरमाबाद गांव निवासी फतेहचंद्र पुत्र गोकुल पर चकमार्ग बंद करने का आरोप लगाया।
वहीं जलखड़िया गांव निवासी सुमन पत्नी रामनिवास, गीता पत्नी अशोक ने अपने हिस्से की जमीन दिलाए जाने की मांग की। इन शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया। वहीं सकरैनी निवासी लवकुश पुत्र अवधेश ने गांव के ही दीपू, बृजराज सिंह पुत्रगण सुरेंद्र सिंह के खिलाफ रास्ता बंद करने का आरोप लगाया। पीड़ित को जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। इस मौके पर कानूनगो राजवीर, लेखपाल अवनीश, राकेश बाबू, अमन श्रीवास्तव, कृष्णपाल, भारत सिंह, दरोगा सुरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह मौजूद रहे।