रेलवे स्टेशन पर एडीआरएम संजीव नंदन ने निरीक्षण किया
और कर्मियों की शिफ्टवार हाजिरी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सफाई
व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। अगले निरीक्षण में प्रगति न दिखी तो
कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को दोपहर रेलवे स्टेशन पहुंचे एडीआरएम ने
कहा कि यात्री प्रतीक्षालय में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है।
साथ ही प्लेटफार्म पर भी गंदगी न दिखे। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक एसके मिश्र
को निर्देश दिए कि अगले निरीक्षण में उनको प्रगति दिखनी चाहिए। सफाई
व्यवस्था से वह संतुष्ट नहीं दिखे।
उन्होंने सफाई का सभी सामान मंगाने व हर
जगह सफाई करवाने को कहा। उधर, पूछताछ केंद्र पर मंगलवार को पहले की तरह
सन्नाटा नहीं रहा। इज्जतनगर मंडल से अफसरों के आने के बाद यहां व्यवस्थाएं
दुरुस्त मिलीं। स्थानीय अफसर से लेकर कर्मचारी तक यूनिफार्म में दिखे। सफाई
व्यवस्था भी होती रही। पूछताछ केंद्र में भी लोग बैठे रहे।
गाड़ियों के
आने-जाने का समय भी बताया गया। उधर, नंदन ने एक बातचीत में कहा कि तीन
महीने में स्टेशन का गेटअप बदलेगा। स्टेशन नीड-क्लीन रहेगा। उन्होंने कहा
कि कार्रवाई की बात बाद में आती है, पहले तो सुधार के लिए कहा गया है। इसके
बाद नोटिस व कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सफाई के लिए यात्री व
अन्य लोग भी जागरूक हों। इस मौके पर डीसीएम जसपाल सिंह, एईएन एसके शर्मा,
एडीईई उमेश मिश्र, एसएसई देवेंद्र कुमार, आईओडब्ल्यू जाकिर हुसैन,
पीडब्ल्यूओ मीना, वाणिज्यिक अधीक्षक आर केवट समेत आरपीएफ व जीआरपी के जवान
मौजूद थे।