फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बिजली तो कहीं पानी गुल

Mon, 26 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में हुए बवाल के चक्कर में घरों में कैद होने को मजबूर हुए लोगों अब बिजली और पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। जिन क्षेत्रों में ट्यूबवेल, पाइप लाइनें या खंभों में फाल्ट हो गए हैं, वहां बिजली नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला मकरंदनगर, यूसुफपुर भगवान, नखाशा, सिपाही ठाकुर, रानी चाह, शेखाना, चिरैयागंज, बगिया फजल इमाम, फर्श रोड समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। कहीं तार टूटने तो कहीं जंफर उड़ने से  बिजली के फाल्ट हुए हैं। सूत्रों की मानें तो बिजली विभाग में संविदा पर लगे लाइनमैन बवाल से प्रभावित क्षेत्रों में जाने से डर रहे हैं।

इन जगहों पर जाकर फाल्ट ठीक करने की बात कहने पर कोई कर्मचारी बीमार होने तो कोई अन्य बहाने बनाकर जाने से इनकार कर देता है, वहीं नगर पालिका से होने वाली पेय जलापूर्ति पर भी इसका असर पड़ा है। खासकर शाम के वक्त होने वाली आपूर्ति कई जगहों पर बंद है।
विज्ञापन


शाम के अंधेरे में ट्यूबवेलों पर जाकर पेयजल आपूर्ति करने के जाने और फिर बाद में घर लौटने के दौरान खतरे के अंदेशे के चलते आपरेटर पल्ला झाड़ रहे हैं। पाइप लाइन लीकेज होने या मशीनों में आने वाली फाल्ट की मरम्मत की प्रक्रिया भी बाधित है। वहीं कई लोग मौके की नजाकत को भांपते हुए पानी स्टाक करके रख रहे हैं।

रविवार को शहर के मोहल्ला नखासा में पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने बच्चों को डिब्बे एवं बाल्टी देकर पानी भरने भेजा। पानी भरने के साथ ही बच्चे नल पर ही नहाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें