कन्नौज। तहसील छिबरामऊ के ग्राम डडौना में प्रस्तावित फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित (ग्रीन फील्ड) लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए भूमि खरीदी जा रही है। डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों की टीम द्वारा प्रभावित किसानों से लगातार संवाद स्थापित कर बैनामे कराए जा रहे हैं।
बताया गया कि 15 मई तक 42 किसानों से छह हेक्टेयर कृषि भूमि के बैनामे कराए जा चुके हैं। परियोजना को समय से पूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन बैनामा प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है, जिससे कार्य में निरंतर प्रगति हो सके। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मई माह के भीतर भूमि खरीदने की कार्रवाई पूरी कर ली जाए। ताकि परियोजना के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन किसानों के बैनामे हो चुके हैं, उनके मुआवजे के भुगतान में किसी प्रकार की देरी न की जाए।