फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पेड़ से टकराई स्लीपर बस, बाल-बाल बचे 30 यात्री

Sat, 04 Oct 2025 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। तिर्वा से नोएडा जा रही स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक का अचानक स्टीयरिंग से नियंत्रण हट गया, जिससे हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया। पुलिस ने बस को सड़क किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि हादसे में यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें