फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गंगा नदी में डूबने से उन्नाव के युवक की मौत

Sat, 07 Sep 2024 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के ग्राम लहरापुर निवासी छोटेलाल का पुत्र राजा उर्फ राजू दोहरे (20) चार सितंबर की शाम को मेहंदी घाट पर गंगा स्नान करने के लिए दोस्त के साथ आया था।
विज्ञापन

नहाते समय राजू गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला। दोस्त ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
बृहस्पतिवार देर शाम को काफी तलाश के बाद गोताखोरों ने राजू के शव को नदी से बाहर निकाला। सीओ सदर कमलेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें