फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से नहाया आसमान

Sat, 02 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल 2016 की अगवानी के लिए पार्टी तो बनती है, आज ब्लू है पानी-पानी गीतों पर युवाओं ने जमकर डांस कर धमाल मचाया। वहीं जमकर आसमानी आतिशबाजी भी छुड़ाई गई। रंग-बिरंगी फूलों की पंखुड़ियों, गुलदस्ते, लुभावने तोहफे अपने मित्रों को भेंटकर नए साल की अगवानी की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


भले ही पुलिस प्रशासन ने डीजे पर रोक लगा दी हो, पर युवाओं के जश्न पर कोई फर्क नहीं पड़ा। युवाओं ने घरों के बाहर तेज आवाज के साउंड से काम चला जमकर धमाल मचाया। वहीं कई स्थानों पर डीजे भी बजा। प्रेमपुर के ग्लोडियोलस और कानपुर के गुलाब के फूलों से तैयार किए गए बुकें खरीदे।

वहीं म्यूजिक बजाती ग्रीटिंग और मनमोहक टैडीवीयर लोगों के लिए आकर्षण रहे। युवाओं ने जश्न होटलों और सिनेमाघरों में भी मनाया। तो कहीं बुजुर्गों ने पूजा-पाठ से नए साल की शुभकामनाएं दी। कई जगह धार्मिक आयोजन भी किए गए। उधर, दुकानें तोहफे और ग्रीटिंग से गुरुवार से ही सज गई थी।
विज्ञापन


दुकानदारों ने दिल्ली, कानपुर से नए साल के कार्ड मंगाए थे। तोहफों में टैडीवीयर, शोपीस आदि की भरमार रही। उधर, नगर से काफी दूर हाईवे किनारे स्थित ढाबों पर भी युवाओं ने पार्टी की। ढाबों पर मनपसंद पकवान के साथ युवाओं ने अपने दोस्तों के साथ देर रात तक नाच-गाना किया। ढाबे नगर से दूर होने के कारण युवाओं का जश्न भी जबरदस्त हुआ।

ऐसे में पहले से ही सभी ढाबों को रंग-बिरंगी झालरों से सजा लिया गया था। 2016 की अगवानी में चिल्ड्रेन पार्टी के साथ ही युवाओं ने जमकर धमाल किया। तेज संगीत पर बच्चों ने जमकर डांस किया। नगर की कई गलियों और घरों को बिजली झालरों के साथ अन्य सामान से सजाया गया था।

शाम ढलते ही नए साल की अगवानी को लगाए गए साउंडों पर रिमिक्स सांग बजने शुरू हो गए। ऐसे में लोगों से नहीं रहा गया और जमकर डांस भी किया। इसके बाद रात के 12 बजने पर केक काटा और नए साल की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें