फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की

Sun, 18 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जय मां दुर्गा मंदिर मोहल्ला छपट्टी में चल रहे नवरात्र महोत्सव में शनिवार की रात मां दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की आराधना की गई। इस दौरान भक्ति गीतों पर हुए नत्यों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


विघ्न विनाशक गणेशजी एवं मां दुर्गा की आरती के बाद संचालन कर रहे राजीव अरोड़ा ने मां दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की महिमा का बखान किया। मां नवरात्रों में घर मेरे आई माता गीत के बीच स्कंदमाता के स्वरूप में शेर पर सवार तनिशा अरोड़ा के आते ही मां के जयकारे से पांडाल गूंज उठा।

शेरा वाली मइया मेरी गीत पर रजत अरोड़ा एवं ब्यूटीफुल मइया गीत पर शानू गुप्ता के डांस ने वाहवाही लूटी। कमेटी के युवकों ने शनिदेव का क्रोध शांत करने आए बजरंगबली और बाजाजी के नाटकों का प्रभावी मंचन किया। मनीष वर्मा ने विशिष्ट नृत्य शैली में मां की आरती की।
विज्ञापन


बजरंगबली स्वरूप में अंकुर गुप्ता, सूर्यदेव बने गोलू, शनिदेव बने करन, सोम बने रजत, मंगल बने विष्णु, शनिदेव की पत्नी बने शोभित ठाकुर, भक्त की सौतेली माता बनी सुरुचि, सौतेला भाई बनी प्रीती, बालाजी बने अंकुर तथा उनके भक्त बने ऋषभ का अभिनय सभी ने सराहा। अंत में समिति के सभी सदस्यों ने मां दुर्गा और बालाजी के जयकारे लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें