फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मोटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के नाम पर मांगे छह हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के सरकारी विभागों और संबद्ध संस्थानों में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक मोटर ट्रेनिंग स्कूल में कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रेनिंग सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे युवक से छह हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। डीएम ने गुरुवार को शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी पीयूष मिश्रा को वाहन चलाने के लिए अनिवार्य मोटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट की आवश्यकता थी। संबंधित मोटर ट्रेनिंग पहुंचने पर वहां मौजूद जिम्मेदारों ने काम के एवज में छह हजार रुपये की मांग की। युवक ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई। उसकी पत्रावली को अटका दिया गया और स्पष्ट कह दिया गया कि बिना सुविधा शुल्क प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा।
पीड़ित युवक ने एआरटीओ कार्यालय के समीप स्थित मोटर ट्रेनिंग संचालक के विरुद्ध डीएम से लिखित शिकायत की। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तत्काल एक टीम का गठन किया। गठित टीम में प्रभारी डीडीओ राजकुमार लोधी और पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपम रॉय शामिल हैं।
विज्ञापन

टीम ने प्राथमिक पड़ताल शुरू कर दी है। जांच अधिकारी शुक्रवार को शिकायतकर्ता युवक को तलब करेंगे। उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही, रिश्वत मांगने से जुड़े साक्ष्य जैसे ऑडियो या वीडियो की भी पड़ताल की जाएगी। डीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। दोषी कर्मचारियों या बिचौलियों के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य भविष्य में आम जनता का उत्पीड़न रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें