तिर्वा (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के फगुहा भट्ठा के निकट गुजरी ईशन नदी में शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी महेश कुमार (39) के रूप में हुई। कोतवाल जेपी गंगवार ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। (संवाद)