फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिला का सिर मुंडवाने में छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। छेड़खानी की शिकायत पर युवक के परिजनों ने महिला की पिटाई करते हुए उसका सिर मुंडवा दिया था। शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस ने कई जगहों पर दबिशें देते हुए पांच नामजद सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



बता दे कि विशुनगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला घर पर अकेली थी। पारिवारिक भतीजे ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपी मारपीट व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया था। महिला शिकायत करने युवक के घर गई, लेकिन परिजनों ने उसे भगा दिया। पति के कहने महिला सोमवार को दोबारा शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची। यहां पर आरोपी और उसके परिजनों ने महिला को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए जबरिया सिर मुंडवा दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि आरोपी बच्चूनाथ, पिता गुड्डूनाथ, मां गुड्डीनाथ, पप्पूनाथ व राजनाथ समेत छह लोगों को महिला के साथ मारपीट व सिर मुंडवाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि तीन लोगों के नाम विवेचना में प्रकाश में आए थे, उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें