फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कुश्ती में डालचंद्र तथा बनवारीलाल विद्यालयों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। विकास खंड हसेरन के डालचंद्र इंटर काॅलेज लुखरिहा में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कई विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बनवारीलाल इंटर काॅलेज तथा डालचंद्र इंटर काॅलेज के बच्चों का प्रदर्शन बेहद काबिले तारीफ रहा।
विज्ञापन



58 से 61 किलो वर्ग में विजेता लुखरीहा काॅलेज के रामवीर, 54 से 57 किलो वर्ग में बनवारीलाल हसेरन के श्रीचंद्र, 41 से 45 किलो वर्ग में अरुहो के अक्षय, 45 से 48 किलो में लुखरिहा के प्रांशु विजेता रहे। 48 से 51 किलो वर्ग में कसावा के शिवम कुमार, 51 से 55 किलो में कसावा के अक्षय प्रताप, 55 से 60 किलो में मढ़पुरा के पंकज, 60 से 65 किलो में प्रेमपुर से नितिन प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की। 65 से 71 किलो में कसावा से नितिन कुमार, 34 से 30 किलो में लुखरिहा से आलोक कुमार, 31 से 41 किलो में लुखरीहा से अजय कुमार विजेता रहे। बालिका वर्ग में 35 से 36 किलो में डालचंद्र इंटर काॅलेज की पारुल विजेता रही। 40 से 43 किलो में डालचंद्र इंटर काॅलेज की ज्योति विजेता रहीं। सभी विजेताओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. अंकित सिंह यादव तथा सौरीख थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने मेडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक पूर्व प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह, जनपदीय नोडल अजय कुमार, क्रीड़ा सचिव सुनील यादव, मुख्य रेफरी चंद्रभान सिंह, संगीता वर्मा, अनुज द्विवेदी, संजय मिश्रा, अखिलेश प्रजापति, सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें