फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: मातम में बदलीं खुशियां! पहले उठी भाई की अर्थी..फिर बहन की डोली, खेत में मिला था शव, जानें पूरा मामला

Tue, 21 Feb 2023 03:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

तिर्वा कोतवाली के सुक्खापुर्वा में एक दिन पहले युवक की हत्या हुई थी, जिसका शव खेत में पड़ा मिला था। बताया जा रहा है कि युवक की बहन की शादी से जुड़ा सामान खरीदने निकला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में शादी की खुशियां मातम में उस समय बदल गई जब एक दिन पहले युवती के भाई का शव खेत में पड़ा मिला। युवक शादी में अपने भाइयों के लिए कपड़े खरीदने के लिए घर से निकला था।, लेकिन फिर वापस लौट कर घर नहीं आ पाया।

विज्ञापन

रविवार का उसका अंतिम संस्कार किया गया था। उसके अगले दिन सोमवार को बहन की शादी सादगी से हुई। इस दौरान सभी की आंखें नम रहीं। दरअसल तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सुक्खापूर्वा गांव निवासी रवि का शव शनिवार की रात को कस्बे के दौलेश्वर मंदिर के पीछे आलू के खेत में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला था।
रवि के बड़े भाई पिंटू ने बताया कि शनिवार को 40 हजार रुपये शादी के लिए सभी भाइयों के कपड़े खरीदने के लिए दिए थे। लेकिन शनिवार की देर रात उसका शव दौलेश्वर मंदिर के पास पड़ा मिला। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में बहन रूबी का हल्दी कार्यक्रम चल रहा था। खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को रवि की बहन रूबी की नबीगंज से बरात आई। घर वालों ने नम आंखों से रूबी को विदा किया। उधर इस मामले में  कोतवाली प्रभारी डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। शव का विसरा सुरक्षित कर लिया गया। विसरा की रिपोर्ट आने पर आगे की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें