फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही और दो पड़ोसियों के घर चोरी

विज्ञापन
खाली बैग को दिखाती सिपाही की पत्नी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बिजली के पोल के सहारे घर में घुसकर चोरों ने सिपाही और दो पड़ोसियों के मकानों से नगदी और जेवर पार कर दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

कृष्णा नगर धीराताल निवासी पुष्पेंद्र यादव पुत्र विद्याराम यादव औरैया जिले के दिबियापुर थाने में सिपाही पद पर तैनात हैं। बुधवार रात बिजली के पोल के सहारे चोर इनके मकान में घुस गए। चोरों ने पत्नी के बैग में रखे डेढ़ लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। इसके बाद चोर छत से होते हुए राम निवासी मिश्रा पुत्र अशर्फी लाल के मकान में घुस गए। यहां से पांच हजार की नगदी और मोबाइल चुरा ले गए।
पड़ोसी गौरव पुत्र कृष्ण गोपाल बाजर्पेई के मकान में घुसकर 30 हजार की नगदी पार कर दी। सुबह घर में बिखरा सामान देखकर लोगों के होश उड़ गए। सिपाही पुष्पेंद्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें