फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार किशोरी ने फांसी लगा कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के मोहल्ला बड़ी लुधपुरी में बीमारी से तंग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन खेत पर गए थे। वापस लौटने पर जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला बड़ी लुधरपुरी निवासी राम दुलारी (15) बीमारी से काफी समय से परेशान थी। उसने मकान के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय परिजन खेत पर काम करने गए थे। दोपहर के समय जब खेत से घर लौटे तो देखा मकान के अंदर पुत्री फांसी के फंदे पर लटक रही थी।
मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है। मामले में पुलिस को परिजनों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री काफी समय से बीमार थी।
विज्ञापन

कई जगह इलाज कराया पर लाभ नहीं हो रहा था। इससे वह परेशान रहती था। इसी के चलते उसने फांसी लगा कर जान दे दी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें