फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: परिषदीय स्कूलों में मिलीं खामियां, कहीं बिजली तो कहीं जलभराव से मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लॉक के बीस परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिजली, सीलन और जलभराव जैसी कई खामियां मिलीं। अफसरों ने व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी विकास चंद्रा के निर्देश पर एसीएमओ बृजेश शुक्ला, जितेंद्र नाग और अजहर सिद्दीकी ने स्कूलों का भौतिक सत्यापन किया। नगर क्षेत्र में जितेंद्र नाग ने पांच स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं और दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय, पेयजल, रसोईघर, कक्षाओं में टाइल्स, फर्नीचर, ब्लैकबोर्ड और बिजली-पंखों सहित उन्नीस पैरामीटरों की जांच की। बहवलपुर के एक स्कूल में डिजिटल क्लास और कंप्यूटर लैब के लिए बिजली आपूर्ति और इन्वर्टर बैकअप की कमी पाई गई। अधिकारियों ने विद्युत विभाग से पत्राचार कर फीडर सुधार का सुझाव दिया। बारिश के कारण कुछ स्कूलों की छतों से पानी रिसने और जलभराव की समस्या भी सामने आई। टीम ने जल निकासी और सीलन की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण आख्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को भेजी जा रही है। इसका उद्देश्य अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें