फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से घर में लगी आग

Fri, 30 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज की गली नंबर तीन में बीती रात शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सारा सामान जल चुका था।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन गली संकरी होने की वजह से अंदर नहीं जा सकी। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला ग्रेसीगंज निवासी रामरहीस दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका बड़ा पुत्र विकास कुमार कस्टम विभाग लखनऊ में तैनात है। घर पर उनकी पत्नी दो पुत्र सागर व प्रशांत, पुत्री रहते हैं।

बीती रात शार्ट सर्किट से तेज धमाके के साथ बिजली के तारों से चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी से घर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर वालों की चीख पुकार सुनकर आसपास के घरों के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन


तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह लोगों ने काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा करीब सात क्विंटल गेहूं, सिलाई मशीन, कुर्सियां, कपड़े, गृहस्थी का अन्य सामान राख हो चुका था। उधर, आग लगने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई, लेकिन गली संकरी होने की वजह से फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। सभासद रहीश अहमद ने प्रशासन से अग्नि पीड़ित को राहत मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें