कीटनाशक दवा व बीज विक्रेताओं ने दुकानें बंद रखकर
मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को
संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
भेजे गए ज्ञापन में
व्यापारियों ने कहा कि कृषि रसायन का व्यवसाय करने के लिए योग्यता
निर्धारित कर दी गई है, जबकि उपरोक्त व्यवसाय बेरोजगारी के इस दौर में
गांवों के कई छोटे-छोटे परिवारों द्वारा करके अपनी आजीविका का साधन है। कहा
कि अधिकांश लोग कम योग्यताधारी है।
उपरोक्त प्रक्रिया से लाखों लोगों के
परिवार भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे। लगभग 90 प्रतिशत बीज व कृषि रसायन से
जुड़े लोग गरीब परिवारों से है। उक्त नियम से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। इस
दौरान दवा व्यापारियों ने विरोध स्वरूप दवा की दुकानों को पूरे दिन बंद
रखकर अपना विरोध जताया।
इस मौके पर महामंत्री अजय शुक्ला, आशीष कुशवाहा,
अमरनाथ, शेर सिंह चौधरी, नीरज कुमार, ऋषभ कटियार, अजय शुक्ला,
हाशिम खां,
राहुल, सुमित कुशवाहा, नीरज कुमार, विकास वर्मा, संदीप कुशवाहा और भगवानदीन
सहित अन्य लोग मौजूद थे।