फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से ठेला दुकानदार की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ठेला दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाम को परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को कस्बे के मुख्य चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद यह लोग माने। इन्होंने जाम खोला। पिता ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बे के तिर्वा रोड के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी जहीर(45) हथठेला पर बिस्कुट, मसाला आदि बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार रात वह ठेला लेकर पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग फाटक की ओर सेे घर लौट रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने जहीर को टक्कर मार दी। इससे यह घायल हो गए। आसपास के लोग इन्हें सीएचसी ले गए। यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पिता जमील अहमद ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाम को परिजनों और रिश्तेदारों ने बाइक सवार युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव कस्बे के मुख्य चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया।
सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक कोतवाल जितेंद्र पाल सिंह ने जाम लगाए लोगों को समझाया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इस दौरान सीओ सदर शिव प्रताप सिंह भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें