फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर का जंगला काट चुरा ले गए दानपात्र

विज्ञापन
मंदिर का टूटा जंगला दिखाते गिरीशचंद्र तिवारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। शहर के मोहल्ला कोलियान स्थित प्राचीन शिव मंदिर का चोरों ने जंगला काट दिया और मंदिर के अंदर रखा दानपात्र चुरा ले गए। घटना से लोगों में रोष है। गुस्साए भक्तों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



रविवार सुबह कोलियान मोहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जब लोग दर्शन करने पहुंचे, तो मंदिर का जंगला टूटा पड़ा देख लोग दंग रह गए। मंदिर के अंदर रखा दान पात्र भी गायब था। आस-पड़ोस के दुकानदारों के मुताबिक दान पात्र में लगभग पांच हजार रुपये की नगदी थी। मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर भक्तों में रोष है। गुस्साए गिरीशचंद्र तिवारी, धनेश गुप्ता, आकाश गुप्ता, दीपक, विकास, सूरज वर्मा, दीपक वर्मा, अजय उपाध्याय, रोशनलाल वर्मा आदि भक्तों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, अब तक घटना की तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें