फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी, जीटी रोड पर निकाला पैदल मार्च

Wed, 26 Jul 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केंद्र पर नारेबाजी करते शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों में बुधवार को आक्रोश दिखाई दिया। शिक्षामित्र संगठन के सदस्य ब्लाक संसाधन केंद्र से पैदल मार्च निकालते हुए बीएसए कार्यालय पहुंचे। करीब तीन घंटे तक धरना देने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए अखंड प्रताप सिंह को सौंपा। शिक्षामित्र संगठनों ने ऐलान किया कि गुरुवार से कोई भी शिक्षामित्र विद्यालयों में पढ़ाने के लिए नहीं जाएगा। ब्लाक क्षेत्र के बीआरसी पर पहुंचकर हस्ताक्षर करेंगे और राज्य सरकार से निर्देश आने के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षामित्र संगठनों ने हाईकोर्ट से सुनाए गए फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी थी। जिसका फैसला मंगलवार को सुना दिया गया। फैसले में समायोजन रद्द किए जाने से शिक्षामित्र बेहद खफा हैं।

बुधवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर आदर्श समायोजित शिक्षामित्र, प्राथमिक शिक्षामित्र, दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के बैनर तले पूरे जिले के शिक्षामित्र एकत्र हुए। कहा कि एक बार फिर शिक्षामित्रों को छलने का कार्य किया गया है। पैदल मार्च निकालकर बीएसए कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जमकर नारेबाजी की गई। अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी, सदर तहसीलदार, कोतवाल आमोद कुमार सिंह, सरायमीरा चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह, पीएसी व पुलिस जवान सुरक्षा की दृष्टि से बीएसए दफ्तर में धरना खत्म होने तक डटे रहे।
विज्ञापन


 शिक्षामित्र संगठनों ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट के फैसले से परिवार पर रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में हवाला दिया कि इस फैसले से प्राथमिक शिक्षा पर भी गहरा संकट उत्पन्न हो गया है, जबकि 17 वर्षों से अल्प मानदेय पर शिक्षण कार्य कर रहे थे, तब वह अयोग्य नहीं थे, लेकिन जब स्नातक शिक्षामित्रों को दो वर्षीय दूरस्थ शिक्षा से बीटीसी प्रशिक्षण कराकर अध्यापक पद पर समायोजित कर दिया गया तो वह अयोग्य हो गए हैं। इस मौके पर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, आदर्श शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष सौरभ यादव, दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष हृदेश दुबे, शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय, अनूप कटियार, अजीत दीक्षित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें