फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में छत से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। इलाके के फूलनपुर में गुरुवार रात शराब के नशे में युवक छत से गिर गया। गंभीर हालत में उसे तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

फूलनपुर निवासी राजीव पुत्र सेवाराम गुरुवार रात शराब के नशे में छत पर सो रहा था। रात में वह उठ गया। शरीर का संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि राजीव के परिवार में पत्नी नीरज के अलावा छह बच्चे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। राजीव की मां माया देवी की मौत 12 दिन पहले बीमारी से हो गई थी। बड़ा बेटा सोनू और बेटी रजनी राजस्थान के गंगानगर जिले में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। यह लॉकडाउन में वहीं फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें