फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को घर से निकला था युवक, सुबह नाले में शव मिलने से फैली सनसनी

विज्ञापन
नाले में मिले शव को देखते सीओ श्रीकांत प्रजापति और कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शाम को घर से निकले युवक का सुबह नाले में शव मिला। इससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। चिकित्सकों ने पानी में डूबने से मौत की वजह बताई है।
विज्ञापन

शहर की तलैया चौकी के जटपुरा निवासी संजीव शर्मा (32) पुत्र वेद प्रकाश सोमवार शाम किसी काम से घर से निकले थे। रात को वह घर नहीं पहुंचे। मंगलवार सुबह करीब दस बजे स्थानीय लोगों ने सफदरगंज मोहल्ले के पास एक नाले में शव देखा। शव मिलने की जानकारी पर भीड़ लग गई। सीओ श्रीकांत प्रजापति और कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा फील्ड यूनिट के साथ पहुंच गए। मौके पर छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक मुंबई में मजदूरी करता था। दो माह से वह घर में अकेला रहता था। तिर्वा में रहने वाली मां को घटना की जानकारी दी गई है। वहीं सीओ ने बताया कि नाले में गिरने से पानी में डूबकर मौत की वजह सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें