फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत युवक के परिजनों से की गई तो उन्होंने मारपीट कर युवती को घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि पलटेपुरवा निवासी अवनेश यादव ने बातों में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। आठ सितंबर को आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद 10 सितंबर को अवनेश ने अपने परिवार के रामनारायण, शिवरतन और रामबेटी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें