फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में प्रतीक्षा को सातवीं रैंक

Sat, 10 Jun 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड में इंटर की प्रतीक्षा ने प्रदेश में सातवीं रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं, हाईस्कूल में अंशिका ने जिला टॉप किया है। इंटर में पुष्पेंद्र और प्रियंबना ने संयुक्त रूप से प्रदेश में आठवीं रैंक हासिल की है। वहीं, अभिषेक त्रिपाठी को प्रदेश स्तर में नौवीं रैंक मिली है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के रिजल्ट के लिए छात्र-छात्राएं सुबह से इंतजार करते रहे। अच्छे अंक देखकर सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। हाईस्कूल में शीतला देवी इंटर कालेज डिगसरा की अंशिका राजपूत ने सर्वाधिक 93.67 प्रतिशत अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर तिर्वा की प्राची राजपूत 92.33 प्रतिशत व तीसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर तिर्वा की दीक्षा वर्मा व वीरांगना महारानी विद्यालय ठठिया के राहुल कुमार ने 91.67 प्रतिशत अंक हासिल किए। इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने दूसरे किसी विद्यालय को आगे नहीं निकलने दिया। प्रतीक्षा कुशवाहा ने सर्वाधिक 94.7, दूसरे स्थान पर पुष्पेंद्र कुमार व प्रियंबना ने 94.40 अंक हासिल किए। इसी विद्यालय के अभिषेक त्रिपाठी 94.20 अंक हासिल कर चौथे स्थान पर रहे। इसमें प्रतीक्षा कुशवाहा को प्रदेश में सातवीं, पुष्पेंद्र और प्रियमना को सयुंक्त रूप से आठवीं और अभिषेक को नौंवी रैंक मिली है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के घोषित रिजल्ट में छात्रों के बेहतर प्रदर्शन पर स्कूल स्टाफ गदगद नजर आया। स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को मुंह मीठा कराकर बधाई दी। शहर के माया देवी इंटर कालेज में इंटरमीडिएट में रजनी पाल ने 91.2 व छिबरामऊ में वीआर एजूकेशन सेंटर 91.4, शहर के कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र प्राशीष पाल ने 91.2 अंक हासिल किए। हाईस्कूल में माया देवी इंटर कालेज की अंकिता ने 91.1 व कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर में सिद्धार्थ प्रताप सिंह ने 90 फीसदी अंक हासिल किए। माया देवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल व कन्हैयालाल में सीनियर प्रभात कुमार ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें