फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार के बढ़े मरीज, अस्पतालों में भीड़

विज्ञापन
फोटो 20- मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगीं मरीजों की लाइनें। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज/तिर्वा। डेंगू का कहर कम नहीं हो रहा है। इसके साथ ही जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में सुबह से मरीजों की लाइनें लगाना शुरू हो गया। डेंगू की आशंका पर 97 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें एक मरीज पॉजिटिव मिला है। इस तरह अब तक डेंगू से दो लोगों की मौत हो चुकी है और मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।
सोमवार को मेडिकल कॉलेज में 1,897 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें से 976 मरीज जुकाम, बुखार और खांसी से पीड़ित थे।
वहीं जिला अस्पताल में 935 मरीजों में 290 मरीज बुखार, खांसी और जुकाम के मिले। मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजी के प्रभारी डॉ संजीव त्रिपाठी ने बताया कि बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
डेंगू की आशंका पर मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से एक पॉजिटिव पाया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में सर्दी बढ़ जाने से अधिकांश लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है।
विज्ञापन

बुखार और खांसी आते ही तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करें। लगातार बुखार आने पर कतई लापरवाही न की जाए, तत्काल डेंगू की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें