फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में सुरक्षा कवच के साथ बनने लगा मिड-डे मील

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। परिषदीय विद्यालयों में रसोइयों ने हेड कवर, एप्रिन और ग्लब्स पहनकर मिड-डे मील बनाना शुरू किया है। कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने ऑनलाइन तो कुछ ने कानपुर से सुरक्षा किट मंगाई है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 16 सितंबर के अंक में मनमाने ढंग से बन रहा मिड-डे मील शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और जिला प्रभारी एमडीएम मोहम्मद आदिल ने सुरक्षा कवच के साथ मिड-डे मील बनवाने के निर्देश जारी किए।
सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय चचियापुर में रसोइया सत्यवती ने हेड कवर, ग्लब्स और एप्रिन पहनकर भोजन तैयार किया।
प्रधानाध्यापक गौरव पटेल ने बताया कि एप्रिन, हेड कवर, ग्लब्स ऑनलाइन मंगाकर सुरक्षा कवच के साथ एमडीएम बनवाया जा रहा है।
खंड शिक्षाधिकारी डॉ. अवनीश कुमार का कहना है कि रसोइयों ने सुरक्षा कवच के साथ भोजन बनाना शुरू कर दिया है।
मीनू व मानक और हेड कवर, ग्लब्स, एप्रन के साथ मिड-डे मील बनाने के निर्देश भी दिए गए है। कई प्रधानाध्यापकों ने ऑनलाइन तो कई लोगों ने कानपुर से सुरक्षा किट मंगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें