फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ का सर्वर दो दिन से ठप, भटके वाहन स्वामी

विज्ञापन
एआरटीओ में दो दिन से सर्वर खराब होने से मोबाइल नेटवर्क से काम करते बाबू। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एआरटीओ में दो दिनों से सर्वर फेल होने से कार्य प्रभावित हो रहा है। लाइसेंस समेत अन्य काम लेकर आने वाले लोगों को वापस होना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी ने बीएसएनएल को पत्र भेज कर सर्वर ठीक कराने के लिए कहा है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।  
विज्ञापन



एआरटीओ कार्यालय सर्वर की समस्या से जूझ रहा है। दो दिन से नेटवर्क समस्या बनी हुई है। इससे यहां आने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। नेटवर्क समस्या को लेकर पकड़े गए ट्रक को छुड़वाने आए व्यक्ति ने जिलाधिकारी रवींद्र कुमार से शिकायत की है। डीएम ने इस संबंध में एआरटीओ संजय कुमार झा से जानकारी ली। डीएम ने इस संबंध में शिकायती पत्र खुद मांगा है। नेट की समस्या के चलते दो दिनों से लाखों रुपये का काम प्रभावित हो चुका है। बाबू पूरे दिन नेटवर्क की समस्या के चलते मोबाइल लगाकर जरूरी काम करते दिखे। इस संबंध में लाइसेंस बनवाने आए प्रदीप कुमार का कहना था कि दो दिनों से वह कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। नेटवर्क की समस्या के कारण शाम को निराश होकर लौटना पड़ता है। रावेंद्र कुमार का कहना है कि वह बाइक को ट्रांसफर कराने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। कार्यालय में सर्वर खराब होने की बात कह कर मना किया जा रहा है। एआरटीओ संजय कुमार झा का कहना है कि सर्वर खराब होने की शिकायत बीएसएनएल के अधिकारियों को लिखित रूप में दी जा चुकी है। इस के बाद भी ठीक नहीं किया गया है। मामले की जानकारी डीएम को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें