फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वरिष्ठ अधिवक्ता पर जिला जज को धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला जज के रीडर ने वरिष्ठ अधिवक्ता के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक मुकदमे में दबाव बनाने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता ने मोबाइल पर जिला जज को धमकी दी है। वहीं आरोपी अधिवक्ता ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में जिला जज चंद्रोदय कुमार के रीडर विकास मिश्रा ने वरिष्ठ अधिवक्ता व बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय सारस्वत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि शुक्रवार को जिला जज फर्रुखाबाद के जखा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर रहे थे, तभी जिला जज के आधिकारिक मोबाइल पर एक काॅल आई। कॉल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय सारस्वत की थी। उन्होंने जिला जज से मिलने का समय मांगा। कहा कि अगर जिला जज नहीं मिलेंगे तो उनके हित में नहीं होगा और इतना कहकर कॉल कट कर दी।
इस दौरान जिला जज के साथ निरीक्षण कर रहीं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रद्धा भारतीय ने जब उस नंबर पर फोन किया। साथ ही काॅल करने का कारण पूछा तो विजय सारस्वत ने कहा कि जनवरी 2025 में बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के शपथ ग्रहण समारोह में भाषण के दौरान उन्हें अपमानित किया गया था। उनके कुछ व्यक्तिगत मुकदमे हैं। इन्हें निस्तारित करने का उन्होंने दबाव बनाया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रीडर की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। इस संबंध में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय सारस्वत ने बताया कि उन्होंने जिला जज को कॉल कर मिलने का समय मांगा था। न मिलने पर हाईकोर्ट जाने की बात कही थी। हाईकोर्ट कोई भी जा सकता है। यह धमकी नहीं है। उन पर लगाए गए आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें