फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ दफ्तर के पास शार्ट सर्किट से लगी आग, अफरातफरी

विज्ञापन
विकास भवन में बिजली को सही करता विद्युत कर्मी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कनौज। विकास भवन में सीडीओ दफ्तर के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने विकास भवन में लगे अग्निशमन यंत्राें की मदद से आग पर काबू पाया। आग से विकास भवन की सात घंटे बिजली गुल रही। कर्मचारी देर शाम विद्युत सप्लाई बहाल कर सके।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब सभी अधिकारी व कर्मी कार्यालय में काम निपटा रहे थे। इस दौरान सीडीओ कार्यालय के पास तेज आवाज के बाद शार्ट सर्किट से आग लग गई। लोग कार्यालयों के बाहर निकल आए। विकास भवन के कर्मचारियों ने हिम्मत कर आग पर काबू पाया। आग से विकास भवन की लाइन जल गई। इससे कार्यालयों में अंधेरा छा गया। जेनरेटर का कनेक्शन कुछ ही कमरों में होने से अन्य कार्यालयों में काम ठप हो गया।
पांच घंटे अंधेरे में गुजारनी पड़ी रात
नजरापुर गांव के पास फाल्ट से बुधवार की शाम बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट खोजकर आपूर्ति बहाल कराई। करीब पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि रिफाइनरी के पास मेन लाइन में फाल्ट से आपूर्ति बाधित रही। इसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें