कन्नौज। पंचायत चुनाव के दौरान अफवाहों के मद्देनजर एसपी ने थाना प्रभारियाें को सी(कम्युनिकेशन)प्लान एप शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बीट सिपाहियों की मदद से देहात इलाकों के संभ्रात लोगों के मोबाइल फोन में यह एप डाउनलोड कराया जाएगा। इसके जरिए गांव में होने वाली गड़बड़ी की जानकारी पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने में लोगों को सहूलियत होगी।
एसपी प्रशांत वर्मा ने थाना प्रभारियों को बताया कि बीट सिपाही के मोबाइल फोन में भी सी-प्लान एप डाउनलोड कराया जाएगा। बीट के सिपाही क्षेत्र के गांवों में 20-20 संभ्रांत लोगों के मोबाइल फोन में यह एप डाउनलोड कराएंगे। यह गांव में होने वाली गतिविधियों और अफवाहों की सूचना बीट सिपाहियों और अधिकारियों को मुहैया कराएंगे।