फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ओवरलोडिंग पर चला एसडीएम का चाबुक, चार ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। संगोलीपुर मड़इयन खदान से ओवरलोड बालू भरे ट्रकों को निकाले जाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। उप जिलाधिकारी अभिनीत कुमार ने राजस्व टीम के साथ मंगलवार को किशनपुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर ओवरलोड बालू भरे दो ट्रक और दो डंपर सीज कर दिए। इन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी ने चेकिंग के दौरान मौरंग लदे वाहनों को रोका और उनके कागजातों की जांच की। जांच के दाैरान उन वाहनों को जाने दिया गया जिन पर रवाना के मुताबिक मौरंग लदी हुई थी। इस दौरान दो ट्रक और दो डंपर ओवरलोड मौरंग भरे पाए गए। चारों वाहनों को किशनपुर और विजयीपुर थाने पर खड़ा कराते हुए सीज कर दिया गया। वहीं कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद तमाम ट्रक चालक अपने वाहनों को यहां-वहां खड़ा कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें