छिबरामऊ। वकील के खिलाफ की गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में वकीलों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम अशोक कुमार का घेराव कर विरोध दर्ज कराया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, महासचिव चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में वकीलों ने एसडीएम का घेराव कर बताया कि गुरसहायगंज कोतवाल ने सराय प्रयाग निवासी वकील श्याम बहादुर जो कि कन्नौज न्यायालय में विधि व्यवसाय करते हैं। उनके खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की गई है। इस प्रकरण की सभी वकील विरोध करते हैं। एसडीएम ने वकीलों को आश्वस्त किया कि प्रकरण की फिर जांच कराई जाएगी। इस दौरान तहसीलदार अनिल सरोज, रजनीश यादव, सामोद सिंह, अनिल यादव, जयवीर सिंह यादव, दिनेश यादव, बृजेश दुबे आदि मौजूद रहे।
लेंटर गिरने से मिस्त्री समेत चार घायल
सौरिख। खड़नी चौकी के रूर गांव निवासी शिवनाथ सिंह मकान का निर्माण कराया जा रहे है। शुक्रवार को छत पर लेंटर पड़ रहा था। अचानक छत का लेंटर भरभरा कर गिर गया। छत पर मौजूद राज मिस्त्री ध्यान चंद्र समेत मजदूर हरेंद्र, सर्वेश, अमित, आकर नीचे आ गिरे। चारों घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल विक्रम सिंह ने गांव पहुंचकर जांच की। संवाद