फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 25 Mar 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़ । प्रधान पर पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा कराने को लेकर पीड़ित ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ मढ़पुरा गांव में नादेमऊ-इंदरगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही आवागमन बाधित हो गया। इस जाम में सांसद सुब्रत पाठक का काफिला भी फंस गया।
विज्ञापन


मढ़पुरा गांव के निवासी सुधीर कठेरिया ने बताया कि पट्टे की जमीन पर पिछले 50 साल से कब्जा है। वर्तमान प्रधान ने उस पर अवैध रूप से कब्जा करा रखा है। इसकी शिकायत पहले भी की गई और इसको लेकर जब कोई सुनवाई नहीं हुई। तभी ग्रामीणों के साथ रोड जाम करने को मजबूर हो गए। जाम की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच सौरिख की ओर से आ रहे सांसद सुब्रत पाठक का काफिला भी जाम में फंस गया। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर पूरा मामला समझा। उन्होंने ग्रामीणों को चार दिन का समय देते हुए समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। सांसद के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम को खोल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें