फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एसडीएम ने 11 खाली व एक भरा सिलिंडर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कस्बे में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की सूचना पर प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक मकान में छापा मारा। इस दौरान 11 खाली गैस सिलिंडर और एक भरा सिलिंडर मिला। साथ ही 113 पासबुक बरामद की गईं। प्रशासन ने मौके से एक बाइक भी जब्त कर ली, जिस पर खाली सिलिंडर बंधा हुआ था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बगिया निवासी जगदीश के मकान में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की सूचना प्रशासन को मिली थी। सूचना के आधार पर सुबह 11.30 बजे एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने मकान पर छापा मारा। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक सौरभ गुप्ता और कस्बा प्रभारी दीपक चौधरी भी मौजूद रहेतलाशी के दौरान घर के अंदर 11 खाली गैस सिलिंडर और एक भरा हुआ सिलिंडर बरामद हुआ। इसके अलावा मौके से 113 पासबुक भी मिलीं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।
मकान के बाहर खड़ी एक बाइक पर भी खाली सिलिंडर बंधा हुआ मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। एसडीएम ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मकान में बड़ी संख्या में सिलिंडर रखे जाने की जानकारी मिली थी। यदि जांच में कालाबाजारी या अनियमितता की पुष्टि होती है तो संबंधित पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें