फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने ताला तुड़वाकर अनाथ भाइयों को दिलाया कब्जा

Wed, 09 Aug 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
अन्नपूर्णा नगर मोहल्ले में सड़क निर्माण के लिए जांच-पड़ताल करती एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बे के अन्नपूर्णा नगर मोहल्ले में करीब पांच सौ मीटर सड़क निर्माण के लिए मोहल्ले के लोगों ने विकास राजपूत के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मांग रखी कि सड़क न बनने से मोहल्ले के नागरिक काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के साथ मोहल्ले का निरीक्षण किया। उन्होंने मोहल्ले के लोगों को भरोसा दिलाया कि एक माह के भीतर ही सड़क निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा। दूसरी ओर कालिका नगर मोहल्ले के निवासी दो नाबालिग भाई कृष्णा (17) व पंकज (15) पुत्रगण स्व.गोवर्धन ने एसडीएम से शिकायत रखी कि उसके पिता की मौत चार साल पहले व मां की मौत छह साल पहले हो चुकी है। कालिकानगर मोहल्ले में उनका एक मकान है। उस मकान पर उनके ताऊ रामप्रकाश के लड़के विकास ने कब्जा कर रखा है। उनको जबरन मकान से निकालकर ताला जड़ दिया है। इस पर एसडीएम ने तत्काल अभिलेख को मंगवाकर जांच-पड़ताल कराई। बाद में कोतवाली पुलिस के साथ वह मौके पर पहुंची। मकान का ताला तुड़वाकर दोनों अनाथ बच्चों को उनका हक दिलवा दिया। तिर्वा कोतवाल व सीओ तिर्वा को निर्देश दिए कि भविष्य में दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया जाए तो तत्काल उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें