अन्नपूर्णा नगर मोहल्ले में सड़क निर्माण के लिए जांच-पड़ताल करती एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे के अन्नपूर्णा नगर मोहल्ले में करीब पांच सौ मीटर सड़क निर्माण के लिए मोहल्ले के लोगों ने विकास राजपूत के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मांग रखी कि सड़क न बनने से मोहल्ले के नागरिक काफी परेशान हैं।
एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के साथ मोहल्ले का निरीक्षण किया। उन्होंने मोहल्ले के लोगों को भरोसा दिलाया कि एक माह के भीतर ही सड़क निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा। दूसरी ओर कालिका नगर मोहल्ले के निवासी दो नाबालिग भाई कृष्णा (17) व पंकज (15) पुत्रगण स्व.गोवर्धन ने एसडीएम से शिकायत रखी कि उसके पिता की मौत चार साल पहले व मां की मौत छह साल पहले हो चुकी है। कालिकानगर मोहल्ले में उनका एक मकान है। उस मकान पर उनके ताऊ रामप्रकाश के लड़के विकास ने कब्जा कर रखा है। उनको जबरन मकान से निकालकर ताला जड़ दिया है।
इस पर एसडीएम ने तत्काल अभिलेख को मंगवाकर जांच-पड़ताल कराई। बाद में कोतवाली पुलिस के साथ वह मौके पर पहुंची। मकान का ताला तुड़वाकर दोनों अनाथ बच्चों को उनका हक दिलवा दिया। तिर्वा कोतवाल व सीओ तिर्वा को निर्देश दिए कि भविष्य में दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया जाए तो तत्काल उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।