फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ ने शस्त्र लाइसेंस दुकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। एसडीएम व सीओ ने शस्त्र लाइसेंस दुकानों का औचक निरीक्षण कर वहां पर स्टाक रजिस्टर बिक्त्रस्ी समेत अन्य अभिलेख चेक किए।
विज्ञापन

कस्बे में स्थापित शस्त्र लाइसेंस की दुकानों पर एसडीएम जयकरन व सीओ सुबोध कुमार जायसवाल ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने दुकानों पर मौजूद स्टाक को बारीकी से चेक किए। इसके साथ ही शस्त्र लाइसेंस के खरीददार के आधार कार्ड व मोबाइल नंबर रजिस्टर पर दर्ज चेक किए। एसडीएम ने प्रत्येक दुकानदार से कहा कि जो भी शस्त्र बेचा जाए खरीददार का आधार कार्ड व पहचान पत्र के साथ-साथ उसका मोबाइल नंबर भी रजिस्टर में अंकित करें। सीओ ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की पहचान जरूरी है। इसके साथ ही किसी को भी कारतूस बिना लाइसेंस के न दिए जाए। कारतूस देने के पहले उनकी आईडी ले ली जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें