फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूख गई सदानीरा ईशन नदी

Wed, 24 May 2017 11:43 PM IST
कन्नौज
विज्ञापन
जरारा गांव के पास ईशन नदी की तलहटी में दिख रही बालू। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 गर्मियों में भी पानी से भरी रहने वाली ईशन नदी भी इस बार सूख गई है। नदी में पानी न होने से इलाके के पशु-पक्षी और किसान बेहाल हैं। किसानों के लिए ग्रीष्मकालीन फसलों में सिंचाई का संकट उत्पन्न हो गया है। पशु-पक्षी प्यास से व्याकुल होकर भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने मैनपुरी जनपद के रामनगर बैराज से नदी में पानी छुड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


इस बार गर्मी का मौसम शुरू होते ही ईशन नदी में जलस्तर घटने लगा था। इस पर ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की थी। जिला प्रशासन से नदी में पानी छुड़वाए जाने की मांग की गई थी। मई के दूसरे सप्ताह में नदी का पानी पूरी तरह सूख गया है।

तलहटी में सर्फ बालू ही दिखाई दे रही है। हालत यह है कि मवेशी और पक्षी पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। नदी के किनारे बसे गांवों में लगभग 40 फीसदी किसान ईशन नदी के पानी से ही सिंचाई करते हैं। इस समय खेतों में तरबूज, खरबूजा के अलावा उड़द, मूंग और मक्का की फसल लहलहा रही है। नदी में पानी न होने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


जाफराबाद के प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि नदी में पानी न होने से किसानों के सामने सिंचाई की समस्या आ रही है। कई बार जनपद मैनपुरी के रामनगर बैराज से नदी में पानी छुड़वाए जाने की मांग की है।

जिला प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। ग्राम बेहटा खास निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा त्रिपाठी ने बताया कि जिला प्रशासन किसानों की समस्या को देखते हुए नदी में पानी छुड़वाए। इसी तरह सराय ठेकू, उड़ैलापुर, बेहटा रामपुर, निवारी, उस्मानपुर, सरायप्रताप, मिर्जापुर सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने नदी में पानी छुड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें