इलाहाबाद से चुराकर लाई गई स्कूटी को पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ ही चोर
को भी गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय तिराहे के निकट निरीक्षण भवन के सामने एक
स्कूटी दो दिन से खड़ी थी।
पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई उसे
लेने नहीं आया। मंगलवार की रात करीब 11 बजे एक युवक ने चाबी लगाकर स्कूटी
को ले जाने का प्रयास किया तो आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। मामला संदिग्ध
जान पुलिस को सूचना दी।
चौकी प्रभारी ब्रजकिशोर गौतम ने युवक से
पूछताछ की तो बताया कि इलाहाबाद में वह एक बाइक मिस्त्री की दुकान पर काम
करता है। यह स्कूटी एलगिन रोड सिविल लाइन इलाहाबाद निवासी अधिवक्ता अनुपम
द्विवेदी ने मरम्मत के लिए दी थी। इसे ठीक करने के बाद वह कोटा राजस्थान ले
जा रहा था।
पेट्रोल खत्म हो जाने पर उसने स्कूटी को यहां खड़ा कर
दिया। उसने अपना नाम भूमेश सोनी पुत्र बाबूलाल निवासी कैथनिक कोटा राजस्थान
बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।