फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से भरी स्कूल की वैन पलटी

Thu, 20 Jul 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
कोतवाली में खड़ी दुर्घटना ग्रस्त हुई वैन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन जलालपुर सरवन गांव के निकट बाईपास रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 16 बच्चे सवार थे। बच्चों की चीख पुकार सुन खेतों में काम कर रहे लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


गुरुवार को शहर के मोहल्ला शिवाजी नगर के आईफेड इंटर नेशनल स्कूल के बच्चों को लेकर एक वैन स्कूल आ रही थी। वैन में रितुकला, मन्ना पुरवा, बलही, सहित कई अन्य गांव के बच्चे सवार थे। जलालपुर सरवन गांव से बाहर निकल कर वैन बाईपास रोड पर पहुंची। तभी चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वैन अनियंत्रित होकर पुलिया के निकट खड्ड में पलट गई। कार पलटते ही उसमें सवार बच्चों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने वैन में फंसे सभी 16 बच्चों को बाहर निकाला। उधर सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन व स्कूल प्रशासन मौके पर पहुंचा। दूसरी वैन मंगाकर बच्चों को घर भेजा गया।

इस संबंध में उप संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद हसीब का कहना है कि जिले में वैन से बच्चों को लाने ले जाने पर रोक लगी है। यदि ऐसा किया गया है तो कार्रवाई की जाएगी। स्कूली वाहनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। प्रतिबंधित वाहनों पर स्कूली बच्चे मिले तो स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें