फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पंचायत भवन सभागार में चलेगी स्कूल की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। चचियापुर स्कूल भवन जर्जर होने के कारण बच्चों को खतरे को देखते हुए अभिभावकों में नाराजगी जताई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। अब बीएसए ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी को पंचायत भवन में स्कूल संचालित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



विकास खंड तालग्राम के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चचियापुर का भवन पूरी तरह जर्जर था। अभिभावकों ने बताया कि विकास खंड तालग्राम के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चचियापुर का निर्माण 2010 में हुआ था। इसका निर्माण घटिया किस्म से कराया गया था। इसके चलते जर्जर हो गया। इसमें बच्चों को पढ़ाना खतरे से खाली नहीं है। अमर उजाला ने पांच अगस्त के अंक में जर्जर स्कूल में बच्चों को पढ़ाने से अभिभावकों का इन्कार, प्रदर्शन शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। आला अधिकारियों ने खबर को संज्ञान में लिया।
बीएसए ने बीईओ को बीडीओ के सहयोग से स्कूल संचालन के लिए निर्देशित किया है। अभिभावकों ने भी बताया कि पंचायत भवन में सभागार और प्रतीक्षालय कक्ष बच्चों के लिए प्रर्याप्त है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक गौरव पटेल ने बताया कि पंचायत भवन में स्कूल संचालित करने का निर्देश मिला है। अभिभावक लालाराम, साहब सिंह, छेदीलाल, सियाराम, आदित्य कुमार, मूलचंद्र, नेत्रपाल, संतोष कुमार ने खुशी जताई है। बीएसए संदीप कुमार का कहना है कि जहां स्कूल भवन जर्जर है वहां के बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षित सरकारी भवनों में अस्थाई रूप से संचालित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। चचियापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय को पंचायत भवन में संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें