स्कालरशिप के लिए विकास भवन पर प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज। पीएसएम कालेज के छात्रों ने स्कालरशिप न मिलने पर विकास भवन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि बीएड में अध्यनरत 75 फीसदी छात्रों को स्कालरशिप मिल गई है। अभी 25 फीसदी को नहीं मिली है। कालेज प्रशासन भी इस पर कुछ बोल नहीं रहा है। बीएड छात्र-छात्रा कीर्ति पाठक, ऋषभ चतुर्वेदी, मोहम्मद यूसुफ बेग, मोहम्मद जाहिद, माधुरी यादव, नगमा मंसूरी, ज्योति कुशवाहा, अशोक, बिलाल, अंशिका दीक्षित ने कहा कि स्कालरशिप न मिलने से परेशानी हो रही है।
स्कालरशिप नहीं मिलने का कारण भी स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। छात्रों ने कहा कि यदि उनको स्कालरशिप नहीं मिलती है तो वह लोग अफसरों के कार्यालय घेरेंगे। जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश कुमार बघेल का कहना है कि बीएड के अधिकतर छात्रों की स्कालरशिप उनके खातों में पहुंच गई है। सात छात्रों की स्कालरशिप बजट कम होने की वजह से नहीं जा सकी है। उन्होंने कहा कि जिनका डाटा त्रुटिपूर्ण था, उसको भी फारवर्ड कर दिया गया है। इसके अलावा जो ठीक होने के लायक तो वह ठीक कर दिए गए हैं।