फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आगरा खंड स्नातक-शिक्षक चुनाव का कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का कार्यक्रम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि दोनों सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि आगरा खंड स्नातक और आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन


रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम निर्धारित किया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सात अक्तूबर को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर होगी। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अक्तूबर को कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह आठ से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी और पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूर्ण कर ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में आगरा खंड स्नातक और आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। सभी राजनीतिक दलों और अधिकारियों को आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय से व्यवस्थाएं पूर्ण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें