फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अंतरजनपदीय कबड्डी में सौरिख ने नोएडा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमपुर (कन्नौज)। पीवी इंटर कालेज के खेल मैदान में रविवार को अंतर जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें फाइनल भिड़ंत ए सेवन व जेडी नोएडा टीम के बीच हुई। इसमें नोएडा को हराकर सौरिख ने विजेता ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन



अंतर जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक अर्चना पांडेय ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में सीएसपी एकेडमी छिबरामऊ, जेडी नोएडा, जय हनुमान कबड्डी बिल्हौर, बालाजी कबड्डी औरैया, एम सेवन मकनपुर, ए सेवन एकेडमी सौरिख, सेवन स्टार एटा, कासगंज, सेवन वंडर अयोध्या, सैफई, नवीगंज व डीके एकेडमी ने हिस्सा लिया।
लीग मैच की भिड़ंत के दौरान टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे की ताकत व रणनीति को परखने के लिए जोर आजमाइश की। अंतिम मुकाबला जेडी एकेडमी नोएडा व ए सेवन सौरिख के बीच खेला गया। इसमें सौरिख की टीम ने जीत हासिल की। आयोजक अभिषेक शुक्ला ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान की। इस मौके पर भूपेंद्र ठाकुर, वैभव ठाुर, सुंदरम, शिवम, बीटू यादव, राहुल कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें