फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का कहर जारी, एक की मौत

विज्ञापन
सर्दी में जाती महिलाएं। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज/छिबरामऊ। दिसंबर जाते-जाते प्रचंड रूप दिखा रहा है। शुक्रवार को भारी गलन से लोग परेशान रहे। पश्चिमी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। दोपहर 12 बजे के बाद निकली धूप से लोगों को कुछ राहत हुई। शाम होते-होते गलन दोबारा शुरू हो गई। रात के समय कोहरे का असर दिखा। इससे जीटी रोड व संपर्क मार्गों पर निकलने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। धुंध से वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं सर्दी लगने से सिकंदरपुर के महोई गांव में वृद्ध की मौत हो गई है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर के गांव महोई निवासी बालकराम (62) पुत्र कृपाराम गुरुवार रात घर के बाहर सोए हुए थे। सुबह सर्दी लगने से हालत बिगड़नी शुरू हो गई। परिजन इन्हें सौ शय्या अस्पताल लेकर जाने लगे। रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बालकराम की मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी सरस्वती का रो-रो कर बुरा हाल था। सर्दी से मौत की जानकारी होते ही कानूनगो आदित्य दीक्षित ने मृतक के घर पहुंचकर जानकारी ली। पोस्टमार्टम करवाए जाने की बात पर परिजन तैयार नहीं हुए।
ग्रामीणों के अनुसार बालकराम रसाल सिंह इंटर कालेज नौली महोई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद से दो वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे। तीन पुत्र व एक पुत्री है। बड़े पुत्र मोरपाल का विवाह हो चुका है। छोटा पुत्र अमन व पुत्री डॉली अभी अविवाहित हैं।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 12.2 व न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पश्चिमी हवाओं के चलने से लोगों को दिक्कतें हुईं। सुबह करीब ग्यारह बजे तक धूप न निकलने से लोग अलाव तापकर ठंड से निजात पाते रहे। 12 बजे निकली धूप से लोगों को राहत हुई। भीषण सर्दी में गर्म कपड़ों की दुकानों पर खूब बिक्री हो रही है। सदर तहसील के निकट फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के यहां पूरे दिन भीड़ रही।
31 से तीन जनवरी के बीच बारिश की संभावना
सीएसए के कृषि वैज्ञानिक विजय द्विवेदी ने बताया कि 31 दिसंबर से तीन जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बारिश होने से सर्दी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें