फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भवन में विजिलेंस, किराये के भवन में चलेगा बिजली थाना

विज्ञापन
शहर के अकबरपुर सरायघाघ विद्युत उपकेंद्र परिसर में बनाया गया विजिलेंस टीम का दफ्तर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सरकारी भवन में विजिलेंस और किराये के भवन में बिजली थाना संचालित होगा। थाने के लिए जगह न मिलने से किराये का भवन लेने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिली तो मार्च माह से पहले थाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पाल चौराहे पर किराये के मकान में संचालित विजिलेंस टीम का दफ्तर अब शहर के अकबरपुर सरायघाघ स्थित विद्युत उपकेंद्र में संचालित हो रहा है। यहां पर कार्यालय तैयार हो चुका है। फर्नीचर समेत अन्य सामान मिल जाने के बाद इसे शहर में ही संचालित कराया जाएगा। बिजली थाने के लिए अभी भूमि नहीं मिली है। जिला मुख्यालय पर मांगी गई भूमि तहसील प्रशासन उपलब्ध नहीं करा पाया। पूरा एक वर्ष का समय भूमि की तलाश में गुजर गया। थाने को संचालित कराने के लिए बिजली विभाग ने किराये के भवन को लिया है। इसी में बिजली थाना खोला जाएगा। यह भवन मानपुर मार्ग पर है। भवन में पर्याप्त कमरे व हाल हैं। अधीक्षण अभियंता जीपी यादव ने भवन की स्वीकृति मांगी है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जिला मुख्यालय पर मार्च माह से पहले थाना संचालित कर दिया जाएगा।
एक्सईएन शादाब अहमद ने बताया कि बिजली थाने के लिए एक इंस्पेक्टर के अलावा दो सब इंस्पेक्टर व 25 पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। थाने का भवन न होने से अभी स्टाफ जिस थाना कोतवाली में तैनात है, वहीं पर काम कर रहा है। थाने की स्थापना के बाद बिजली व तार चोरी संबंधी सभी मामलों का निस्तारण बिजली थाने की पुलिस करेगी। बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज करने, जांच व आरोपी को जेल भेजने का काम इसी थाने की पुलिस के हवाले होगा। सिविल पुलिस के पास बिजली चोरी संबंधी कोई मुकदमा नहीं दर्ज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें